Sunday, 31 July 2011

किसी की अमानत

किसी की सादगी किसी की मोहब्बत बन गयी ,
किसी की जिन्दगी किसी के हिफाजत हो गयी ,
प्यार नहीं करना चाहता पहले से कोई........ ,
बस किसी का दिल किसी की अमानत हो गयी/
 

मेरे सुनने वालो

किसी को किसी का प्यार चाहिए....,
किसी को किसी का दिलदार चाहिए,
पर ऐ मेरे सुनने वालो हमें तो........,
 बस आप सबका आशीर्वाद चाहिए /

जज्बा

जब दिल में जज्बा हो कुछ कर दिखने की,
तो राहे अपने आप आसान हो जाती है..... ,
दुश्मन मिलते है लाख मगर .........
वक़्त आने पर उनकी दुश्मनी भी दोस्ती में बदल जाती है...../

ये भी एक अदा है

आपका ये आना, आकर मुस्कुराना ......
फिर मेरे दिल का मचलना और नज़रे मिलाना......
ये भी एक अदा है.......
मेरा आपको देखकर सबकुछ भूलना ,फिर भी 
चाहते हुए भी  कुछ न कह पाना ,
फिर भी आपका मुस्कुराना 
ये भी एक अदा है ......
आपकी आँखों में डूबना और आपसे बाते करना ,
तब भी आपसे प्यार का इजहार न करना ,
फिर भी आपका मुस्कुराना 
ये भी एक अदा है ......
अपनी चाहत को छुपाना ,और आपका समझना ,
फिर भी कुछ न कह पाना,और आपका मुस्कुराना ,
ये भी एक अदा है.............

this is my first poetry ,written on 26 jan 2011

                              देशप्रेम 
धरती की तरह हम भी सारा बोझ उठा लेंगे ,
सूरज की किरणों की तरह नाम कम लेंगे ,
आई जो आंच तिरंगे पे तो सर कलम कर देंगे,
ये आवाज़ नहीं एक लड़के की ,
ये आवाज़ है हिन्दुस्तानी की .....,
चाहे तुम अजमा लेना,
ये आवाज़ है भारतवासी की......... ,
सोचा जो तुमने कुछ गलत भारत की आन पे ,
तेरे कदमो पे रख दूंगा तेरा सर उतार के,
साथी न कोई चाहिए ,
न चाहिए हमको प्यार ,
देना है तो दे देना बस आशीष मेरे यार /
जय हिंद जय भारत /